BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 12:06 pm
BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर श्रीसांवलिया जी में उमड़ी भीड़, सांवरा सेठ के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से लगी लाइन, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। वैसे तो हर अमावस्या को यहां मेला भरता है लेकिन हरियाली अमावस्या होने के कारण यह दिन खास रहा। रविवार को कस्बे में गाड़ियों की एंट्री बंद करवा दी, जिसके कारण रास्ते में कहीं पर भीड़-भाड़ या जाम जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई। यहां राजस्थान ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से भी कई भक्त आए।


हरियाली अमावस्या के दिन को मेवाड़ वासी धूमधाम से मनाते है। सिर्फ सांवलिया जी ही नहीं, अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर भी आज भीड़-भाड़ रहेगी। इस वजह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सांवलिया जी में उमड़ पड़ी। वैसे तो अमावस्या से 1 दिन पहले चतुर्दशी पर भी हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके थे, लेकिन अमावस्या पर तड़के 4 बजे से मंदिर के बाहर मंगला आरती के दर्शन करने के लिए इतनी लंबी लाइन लग गई थी।


मंगला के 5 बजे जब दर्शन खुले तो दर्शनार्थियों ने जयकारों के साथ इस पवित्र दिवस पर भगवान का दर्शन किए। मंगला आरती खत्म होने के बाद भी श्रद्धालुओं की लाइन बढ़ती जा रही थी। यह क्रम दिनभर जारी रहेगा। भगवान सांवलिया सेठ को अमावस्या का आकर्षक श्रृंगार करवाया गया। शाम को भी इनका विशेष श्रृंगार होगा। सुबह सांवरा सेठ को सोने का वाघा धारण कराया और विशेष श्रृंगार भी किया। इधर हरियाली अमावस्या पर देवकी सदन धर्मशाला में ब्रह्मभोज की प्रसादी का आयोजन होगा। इसमें भी हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।


पदयात्री भी पहुंचे दर्शन करने
सांवलियाजी कस्बे को जोड़ने वाले चिकारड़ा, आसावरा माता, भाटोली, घोड़ा खेड़ा, भादसोड़ा, बानसेन सभी सड़क मार्गों की यही स्थिति थी कि जितने यात्री गाड़ियों से आ रहे थे। उससे कई गुना पदयात्री भी पहुंच रहे थे। इसके अलावा चित्तौड़ शहर से भी कई पदयात्री शनिवार रात से ही पदयात्रा करना शुरू कर दिया। मण्डफिया के 7 किलोमीटर दूरी पर गाड़ियों की गति पद यात्रियों के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही थी। आज पार्किंग व्यवस्था भी कस्बे से बाहर की गई। इसलिए रास्ते में जाम जैसी स्थिति नहीं हुई। इसके अलावा पूरे राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से भी कई भक्त आज सांवरा सेठ के दर्शन के लिए पहुंचे।


प्राकट्य स्थल पर भी उमड़ी भीड़
सांवलियाजी चौराहे पर प्राकट्य स्थल मंदिर पर भी हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। यहां पर दिनभर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलेगा। लोगों की यहां पर भी दर्शन की लंबी लाइन देखी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE