नीमच। लायंस क्लब मनासा को 144वां नेत्रदान प्राप्त हुआ है। नेत्रदान की परंपरा का निर्वहन करते हुए नगर के धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व मोहनलाल अड़ावदिया के निधन के पश्चात परिजनों द्वारा नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न किया गया। लायंस क्लब मनासा के माध्यम से परिजनों द्वारा अपने प्रिय परिजन का नेत्रदान करवाया गया। नेत्र उत्सारण गोमाबाई नेत्रालय नीमच के डॉक्टर सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर लायंस क्लब मनासा के सदस्य लायन प्रकाश झंवर, लायन एमके डे, लायन नेमीचंद पाटीदार, लायन केसी कामरिया, लायन अनिल डबकरा, लायन प्रशांत शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।