चित्तौडगढ़। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के कार्यालय पहुंचकर सफाई कर्मचारी भर्ती में 100 प्रतिशत वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने के लिए विधायक को समस्त वाल्मिकी समाज चित्तौडगढ द्वारा ज्ञापन दिया गया। भर्ती प्रक्रिया में 100 प्रतिशत वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने के लिए विधानसभा मे मुद्दा उठाने के लिए निवेदन किया।
विधायक आक्या द्वारा समाज की बात को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए और सफाई कर्मचारी भर्ती में 100 प्रतिशत वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने के लिए विधानसभा में गम्भीरता पूर्वक उठाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया।
इस दौरान दिलीप बेनीवाल, राजेश लोट, जीवन कोदली, संतोष टांक, सागर लोट, शंकर लोट, प्रहलाद बुरट, बाबुलाल कल्याणा, मुकेश जेदिया, मुकेश गोरण, विजय चन्नाल, अरविन्द गांवरी, मुकेश गांवरी, प्रभुलाल कंडारा, ओमप्रकाश टांक, संजय लोट, विनोद राठौड एवं समस्त वाल्मिकी समाज के बुर्जुगगण व युवा साथी महिला मंडल उपस्थित थे।