BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 1:49 pm
KHABAR : न्यायालय परिसर जावद में नेत्र रोग परीक्षण शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांची अभिभाषकों की आंखों की रोशनी, मौके पर ही दिए परामर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के अग्रणी नेत्र चिकित्सालय गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञों के दल ने  शनिवार को अभिभाषक संघ जावद के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र रोग परीक्षण एवं रोग निदान शिविर में 108 अभिभाषकों का नेत्र परीक्षण किया और आवश्यकतानुसार उपचार परामर्श दिया तथा नेत्र रोगों से बचाव के उपायों से अवगत कराया।

गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन के अनुसार गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञ और सहायकों के दल ने शिविर में आधुनिकतम जांच उपकरणों के साथ अभिभाषकों की आंखों में दृष्टि दोष , कालापानी, नासूर, मोतियाबिंद, आंख के पर्दे में दोष और अन्य रोगों के बारे में सभी प्रकार से सघन जाँच की और उपयुक्त उपचार हेतु परामर्श दिया।

शिविर में नेत्र परीक्षण के अनुसार 16 अभिभाषकों को जटिल नेत्र रोगों की स्थिति में आँखों के बेहतर उपचार के लिए गोमाबाई नेत्रालय नीमच के लिए रेफर किया गया। जबकि 42 अभिभाषकों को नजर के चश्मे हेतु नम्बर प्रदान किये गए।

शिविर के सफल आयोजन में प्रधान जिला न्यायाधीश विनोद पाटीदार एवं संघ के अध्यक्ष दिनेश नागर तथा सचिव पंकज गाँधी एवं संग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नेत्रालय प्रबंधन की ओर इस अवसर पर कहा गया कि नेत्र रोग निदान और अंधत्व निवारण के राष्ट्रीय अभियान को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों में नेत्रालय प्रबंधन हमेंशा तत्परता से सहयोग और सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE