BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2024, 4:10 pm
KHABAR : कंजार्डा में बारिश के बीच निकाली भगवान चारभुजानाथ की भव्य शाही सवारी, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, भजनों की धुनों पर जमकर थिरके, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। हरियाली अमावस्या नगर सहित अंचल मे आस्था के साथ मनाई गई। वही कंजार्डा मे भगवान चारभुजा नाथ बारिश के बीच गांव भ्रमण पर गांव का हाल जानने शाही लवाज के साथ निकले। चारभुजा नाथ के दर्शन करने के लिए बडी संख्या में भक्त पहुचे। इस बार करीब 20 हजार से अधिक भक्तों ने कंजार्डा पहुंचकर भगवान चारभुजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं ढंढेरी चारभुजा मे भी भक्तो ने पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। कंजार्डा व ढंढेरी मे हरियाली अमावस्या पर मेला भी लगा।

उपखंड से 23 कि.मी. दुर कंजार्डा मे भगवान चारभुजा की शाही सवारी हरियाली अमवस्या पर सुबह चारभुजा मंदिर से शाही ठाठ बाट के साथ सुबह 11 बजे निकली। गांव में निकली शाही सवारी मे भगवान चारभुजा श्रृंगारित रथ मे विराजित थे। गाव भ्रमण कर भगवान चारभुजा ने गांव की जनता का हालचाल जाना। शाही सवारी मे 10 डीजे 2 बैंड व 20 ढोल पर स्वर लहरी भजनों पर भक्त झूम रहे थे। झमाझम बारिश के बीच भक्तों ने शाही सवारी का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शाही सवारी मे गुलाल अबीर व फुल बरसाएं गए। कंजार्डा नगरी भगवान चारभुजा व बाबा भोले के जयकारों से गुंज उठी। 10 बजे से निकली शाही सवारी शाम 6 बजे चारभुजा मंदिर पहुची। जहां पर महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण किया गया।वही लोगों ने चौकड़ी के समीप झरनेश्वर महादेव पहुंच लोगो नहाकर प्रकृति का आनंद उठाया

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE