नीमच। श्री भागेश्वर महादेव आश्रम मंदिर परिसर में सावन माह के सोमवार को भगवान शंकर की पूजा अर्चना की जाएगी। श्रृंगार के बाद 5.30 बजे महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन सत्संग, शाम 7 बजे आरती और छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। उक्त जानकारी आश्रम समिति के अध्यक्ष गुरमुख दास दादवानी, सचिव मनोहर मोटवानी ने दी।