मनासा। सावन माह की हरियाली अमावस्या रविवार को मनाई गई। जिलेभर के पर्यटक स्थलों पर सुबह से भीड़ है।
वहीं मनासा तहसील अंतर्गत ग्राम चौकड़ी के समीप पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल झरनेश्वर महादेव में सुबह से ही दर्शन करने व सैंकड़ों फीट ऊंचाई से गिरता हुआ झरना देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दिनभर में करीब 15000 से अधिक लोगों ने हरियाली अमावस्या पर झरनेश्वर महादेव पहुंचे। दर्शन लाभ लेकर झरने का आनंद लिया। प्रशासन द्वारा झरने के समीप सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मनासा नायाब तहसीलदार, कंजार्डा चौकी प्रभारी सहित पुलिस जवान मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। झरनेश्वर महादेव में सुबह 8 बजे से लेकर देर शाम 7 तक बारिश के बीच भी भी हजारों की तादाद में लोग पहुंचे और दर्शन लाभ लेकर झरनों का आनंद दिया ।