मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में सावन महीने में समस्त शिव भक्तों द्वारा श्री मंशापूर्ण महादेव की विशाल 18 वीं शाही सवारी का आयोजन 5 अगस्त को रखा गया है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।इसके पूर्व आज रविवार की देर शाम मनासा नगर के सैंकड़ों की संख्या में भक्तगण मन्दिर पहुंचे व शिव भक्तों द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली जो मनासा नगर के सब्जी मंडी, विजय स्तम्भ,भाटखेड़ी नाका,रामपुरा नाका,उषागंज, जुनासाथ,बस स्टैंड होते हुए पुनरू मंदिर पंहुची।जहाँ महादेव की महा आरती की गई। शाम की 6 बजे मंशापूर्ण महादेव मंदिर से निकली विशाल वाहन रैली में बड़ी संख्या में महादेव के भक्तगण मौजूद रहे। साथ ही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर साथ में मौजूद रहा।