मोरवन। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से अंबा माता (दड़ौली) डैम की चादर चल गई है। बांध की चादर चलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बांध देखने पहुंच रहे हैं। आपको बता दें की अंबा माता बांध ओवर फ्लो होने के बाद बांध का पानी भड़का नाला होते हुए मोरवन बांध में पहुंचता है। यहीं कारण है कि मोरवन बांध का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में मोरवन बांध का जलस्तर 37 फीट तक पहुंच गया है जो धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
