मनासा। प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी मनासा के महाँकाल मंशापूर्ण महादेव की विशाल शाही सवारी श्रावण माह के तीसरे सोमवार आज दिनांक 5 अगस्त 2024 को मंशापूर्ण मंदिर से दोपहर 3.15 बजे निकलेगी। शाही सवारी में दिव्य रथ पर सवार मंशापूर्ण महादेव ढोल, डीजे, नगाड़ों, स्वागंधारी और ताशापार्टी के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। नगर के मुख्य मार्गाे से होते हुए शाही सवारी पुनः मंदिर पहुंचेगी। जहां पर महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा। सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं से निवेदन है कि शाही सवारी में पधारे और अपनी मनोकामना पूर्ण करें एवं प्रसादी पाकर भगवान मंशापूर्ण महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करें।