मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन माह में तीसरे सोमवार को ग्राम महागढ़ से नीलकंठ महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें सेकडो कावड़ यात्री शामिल हुए। सोमवार को ग्राम महागढ़ के समस्त ग्राम वासियों ने लगातार सातवे वर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन किया। कावड़ यात्रा के लिए समिति के शिव भक्तों ने कावड सजाई। सोमवार को प्रातः7 बजे बस स्टेड स्थित श्री मारुति बालाजी मंदिर पर बालाजी महाराज कावड़ और महादेव की पूजा अर्चना आरती के बाद डीजे ढोल के साथ यात्रा निकाली गई। जगह जगह शिव भक्तों का स्वागत भी किया गया। कावड़िया नंगे पांव कांधे मे कांवड़ रखकर ध्वज व गाजे बाजे के साथ बोलबम के जयकारों के साथ कावड़िए एक कतार से चल रहे थे। स्वागत में गांव-गांव में फूलों की वर्षा की गई। कावड़ यात्रा में नगर से सेकडो की संख्या में बड़े बुजुर्ग युवा महिलाएं व बच्चे शामिल हुए ।सभी कावड़ यात्री नीलकंठ महादेव पहुंच भगवान नीलकंठ का जलाभिषेख कर रवानगी लेंगे ।