चित्तौड़गढ़ । हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी समीपवर्ती धनेतकलां गांव के बावड़ी वाले सगस जी महाराज का जन्मोत्सव 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।
पुजारी देवकिशन शर्मा के अनुसार शुक्रवार को बावड़ी वाले सगस धाम पर प्रातः सवा 7 बजे हवन पूजन होगा। सवा 9 बजे अभिषेक पूजन के साथ शोभायात्रा, स्वागत व चौकी लगेगी। जन्मोत्सव पर पूरे दिन विभिन्न आयोजनों के साथ भजन संध्या एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। सगस फेमेली ग्रुप ने समस्त भक्तों से अधिकाधिक संख्या में उत्सव में भाग लेने का आह्वान किया।