मंदसौर। आज दिनांक 5/8/2024 को सावन के तीसरे सोमवार के उपलक्ष में विश्व हिंदू महासंघ मंदसौर जिला अध्यक्ष सनी सिंह चौहान ने 4.5 क्विंटल केले का प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर नमो ग्रुप फाउंडेशन के मंदसौर जिला अध्यक्ष भंवर भारत विजय सिंह शक्तावत, निलेश ,आनंद सिंह, भारत खारोल, तेजपाल सिंह, दिगपाल सिंह, विनय सिंह शक्तावत, धर्मेंद्र, अर्जुन, उपेंद्रनाथ पांडे, जितेंद्र एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।