BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 6:06 pm
KHABAR : नीमच के इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पहुंची मीडिल स्कूल, समारोह का आयोजन कर विद्यार्थियों को बांटे बैग, साइकिल का भी किया वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हमारी संस्था इनरव्हील की सदस्याएं लगातार विद्यार्थियों के बीच आ रही हैं। जरूरतमंद और होनहार छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही हमारा उद्देश्य है। ताकि उनके अध्ययन में कोई बाधा ना आए। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। 
यह बात नई ऊर्जा से लैस इनरव्हील की‌ नवनियुक्त अध्यक्ष तृप्ति दुआ ने नीमच के मिडिल स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल बैग और साइकिल वितरण समारोह में कही। नीमच के इनरव्हील क्लब द्वारा आज निशा धानुका के आर्थिक सहयोग से 150 स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं पंजाबी समाज की महिलाओं की ओर से इनरव्हील के बैनर तले दो जरूरतमंद विद्यार्थी और एक महिला को कुल तीन साइकिलें प्रदान की गई। 
कार्यक्रम का प्रारंभ इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। इस मौके पर पीडीसी संगीता जोशी ने कहा कि हम नीमच के मिडिल स्कूल सिंधी शाला को हैप्पी स्कूल बनाएंगे। इसके लिए जो निर्धारित मापदंड है, उसके अनुसार स्टूडेंट के लिए तमाम सुविधाएं भी जूटाएंगे। कार्यक्रम में सचिव कृति ढींगरा, कोषाध्यक्ष कुसुम कदम, सहसचिव हेमांगिनी त्रिवेदी, अमरजीत छाबड़ा, शोभा तोतला, कृति, मधु दुआ रागिनी कालरा, संगीता दुआ, सुमित्रा खन्ना, रजनी वधवा, सीमा अरोरा, सिम्मी सलूजा, नेहा गुप्ता, सपना वर्मा, उषा खंडेलवाल, मंजुला शर्मा, अलका चड्ढा, प्रेरणा शर्मा, स्कूल का स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सरोज गांधी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE