मंदसौर। मुस्लिम यूथ फाउंडेशन (एमवायएफ) मीडिया प्रभारी के पद पर जनाब शादाब हुसैन को नियुक्त किया गया है। मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष मज़हर खान ने जनाब शादाब हुसैन को नियुक्त किया है। साथ ही उम्मीद और यक़ीन जताया है कि आप पूरी ईमानदारी और लगन के साथ मुस्लिम यूथ फ़ाउंडेशन की हर मुहीमो मक़ासिद में अहम किरदार अदा करेंगे। मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर शादाब हुसैन को बधाईयां देने वालों का तांता लग गया।