भगवानपुरा। विधानसभा क्षेत्र के विधायक केदार डावर के नेतृत्व में शिव श्रद्धा कावड़ यात्रा निकली। यह कावड़ यात्रा नन्हेंश्वर धाम से जल भरकर सिरवेल महादेव के लिए रवाना हुई। भगवानपुरा से होकर जाने वाली कावड़ यात्रा का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भगवानपुरा चौराहे पर स्वागत कर आलू बड़े वितरण किये। वहीं श्रीराम मंदिर समिति द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत कर राम मंदिर प्रांगण में विधायक केदार डावर का फलों से तुलादान किया। विधायक डाबर ने दक्षिण मुखी संकट मोचन के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
राम मंदिर समिति के राधेश्याम पाटीदार ने बताया कि प्रतिवर्ष राम मंदिर समिति कावड़ यात्रियों का स्वागत अभिनंदन कर सल्फहर प्रसादी वितरण करता आ रहा है। वही विधायक डावर महादेव का अभिषेक कर अपने विधानसभा क्षेत्र भगवानपुरा की सुख समृद्धि एवम अच्छी फसल उत्पादन की कामना के लिए प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा निकलती है। स्वागत के लिए भगवानपुरा, थरड़पूरा, देवाडा देजला, कदवाली, पीपलझोपा सहित आदि ग्रामों में शिवभक्तों द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सेवा स्टॉल भी लगाए गये। कावड़ यात्रा में यशवंत जायसवाल ,रेवाराम पाटीदार ,शांतिलाल पाटीदार, देवनारायण ठाकुर, यशवंत जायसवाल, सुरेश चंदेल, अशोक पाटीदार, शंकर मालवीय, सहित भगवानपुरा, धूलकोट, भाग्यपुर, बीष्ठान ,सेगाव ,खरगोन,सहित शिव श्रद्धा कावड़ यात्रा में हजारों शिवभक्त शामिल हुए।