BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 5, 2024, 8:07 pm
NEWS : तपस्वियों का वरघोड़ा निकला, रोड़ीदास महाराज की पुण्य स्मृति में गुणानुवाद सभा और पारणोत्सव संपन्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सेंथी स्थित शांति भवन में  वर्षावास के दौरान विराजित परम विदुषी श्रमण संघीय  मेवाड़ उप प्रवर्तनी  विजय प्रभा जी म सा  आदि ठाणा के पावन सानिध्य में मेवाड़ के आध्य गुरु परम पूज्य रोड़ीदास म सा की पुण्य स्मृति में सामूहिक अठाई तप पारणोत्सव एवम अभिनंदन समारोह श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ सेंथी के तत्वाधान में सोमवार को आयोजित हुआ। 
मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि  रविवार को प्रातः 9 बजे शांति भवन सेंथी से नवकारसी के बाद अठाई तप करने वाले 71 तपस्वियों का वरघोड़ा प्रारंभ हुआ जो सेंथी मुख्य मार्ग से होता हुआ पुनः शांति भवन पहुंचा । वरघोड़े में तपस्वियों को सजी धजी बग्गियों में बिठाया गया। वरघोड़े में बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं भव्य जुलूस के रूप में जयकारे लगाते हुए तपस्वीगणो की बारंबार अनुमोदना कर रहे थे।  डी जे साउंड पर भजनों की सुमधुर धुनों पर नाचते गाते श्रावक श्राविकाओं  जिसमें महिलाएं लहरिया साड़ी में ,बालिकाएं एक जैसी पोशाक में और पुरुष श्वेत वस्त्रों में चल रहे थे।श्री संघ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चंडालिया ने बताया कि वरघोड़े के पश्चात शांति भवन में प्रवचन हुआ और संत रोडीदास महाराज की पुण्य स्मृति में गुणानुवाद सभा हुई । सभा से पूर्व साध्वी मंडल और विजय प्रभा म सा का प्रवचन हुआ। उसके बाद सामूहिक पारणा कार्यक्रम शांति भवन परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन श्री संघ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चंडालिया  ने दिया और आभार अभय संजेती ने व्यक्त किया। संचालन संजय मांडोत ने किया। 

 इस सामूहिक पारणा महोत्सव में चित्तौड़ शहर एवं मेवाड़ के  अन्य क्षेत्रों से 71 से अधिक श्रावक श्राविकाएं आठ दिनों के उपवास की  तपस्या कर चित्तौड़गढ़ आए जहां श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान चित्तौड़गढ़ और सेंथी, श्री जैन दिवाकर संगठन समिति,महिला परिषद और युवा परिषद ,अंबेश सेवा समिति,सहित अन्य संस्थाओं ने उनका शाल,माला और ज्ञानवर्धक पुस्तक देकर अभिनंदन किया।

सामूहिक पारणोत्सव समारोह  अध्यक्ष समाजसेवी सुरेश-मंजू सिंघवी, जूणदा मुंबई, ,ध्वजारोहणकर्ता बसंतीलाल बादाम देवी चपलोत कांकरोली, स्वागताध्यक्ष ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस युवाध्यक्ष निर्मल सिंघवी,अनिल चण्डालिया, अनिल चंडालिया,मनीष दाणी और पदाधिकारी,समारोह गौरव ओमप्रकाश मांडोत, समारोह की शान आनन्द चपलोत, समारोह भूषण इंद्रमल लोढ़ा,अठाई तप प्रभावना लाभार्थी अभयकुमार एवन्त, दिलीप, राकेश कुमार चोपड़ा परिवार चौबीसी नवकार के लाभार्थी जीतेश मारू,रतनलाल मारू,वरघोड़ा लाभार्थी रोशनलाल अंजना देवी  बाफना परिवार भीमगढ़  मुंबई ।पारणे के लाभार्थी अशोक प्रेमलता कोठारी परिवार मुम्बई मुख्य अतिथि नानालाल मेहता,दिनेश बाबेल,राजेंद्र चीपड,सुरेश डांगी,मीठालाल सिसोदिया,अशोक मेहता,रतनलाल डांगी,हस्तीमल चोरड़िया,बसंत कुमार कूकड़ा,कंवरलाल सूरिया रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE