मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सावन माह के तीसरे सोमवार को मनासा नगर में मंशापूर्ण महादेव की 18 वीं भव्य शाही सवारी धूमधाम के साथ निकाली गई सोमवार दोपहर 3 बजे मंशापूर्ण महादेव मंदिर से शुरू हुई भव्य शाही सवारी नगर के विजय स्तंभ बड़ा बाजार सोमनाथ मंदिर उषा गंज जूना साथ होते हुए पुनः सोमनाथ मंदिर पहुंची भव्य शाही सवारी में सॉन्ग धारीयो ने धार्मिक भजनों पर नृत्य किया साथ ही जगह-जगह शाही सवारी का फूलों से स्वागत किया गया सभी सामाजिक संगठन द्वारा नगर के प्रमुख चौराहो पर फूलों से स्वागत कर प्रसादी वितरण भी की गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी एसके यादव तहसीलदार बीके मकवाना नगर परिषद सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे। इस वर्ष सोमनाथ महादेव मंदिर के पास पुलिस थाना मनासा स्टाफ द्वारा शाही सवारी का फूलों से स्वागत किया गया साथ ही प्रसादी वितरित की गई नगर भ्रमण कर शाही सवारी नगर के प्रसिद्ध मंशापूर्ण महादेव मंदिर पँहुची जहां पर महा आरती कर प्रसाद वितरण के साथ ही शाही सवारी का समापन किया गया भव्य शाही सवारी में नगर सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए।