नीमच। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मनासा में कानून व्यवस्था को लेकर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, मंगेश संघई, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र श्याम सोनी, चंद्रशेखर पालीवाल, रामप्रसाद कसेरा, सुरेश धनगर, सत्यनारायण लक्षकार पड़दा से जाकिर भाई, सत्तू भाई, सेकेट्री दयाराम पूर्व सरपंच घीसालाल जाट आदि मौजूद रहे।