BREAKING NEWS
KHABAR : सांझ की रोटी’ सेवा अभियान के 15 वर्ष पूर्ण,.. <<     KHABAR : गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े प्रकरण.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शिक्षा.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 1230.. <<     NEWS : भागीरथ जयंती पर ओड महासभा का प्रथम रक्तदान.. <<     NEWS : घोसुण्डा में भागवत कथा के समापन समारोह में.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय.. <<     NEWS : महेश नवमी पर निकली भव्य शोभायात्राओं का.. <<     NEWS : भक्ति, भाव और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की बैठक में चिकित्सा और शहर.. <<     KHABAR : कर्नाटक राज्यपाल ने पूज्य पं. लक्ष्मी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शन,.. <<     शाजापुर पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेद विद्यालय में नव प्रवेशित.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर साडास थाना पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 11:22 am
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा में आज होंगे दो मुकाबले, पहला मैच सिटी स्पोर्ट्स व फ्रेण्डस यूनियन और दूसरा ग्वालटोली व ईगल क्लब के बीच होगा, प्रतिदिन दशहरा मैदान में उमड़ रही दर्शकों की भीड़, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान, नीमच पर 02 अगस्त से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के अंतर्गत 6 अगस्त मंगलवार को दो मैच खेले जावेंगे। प्रथम मैच दोपहर 1 बजे सिटी स्पोर्ट्स व फ्रेण्डस युनियन फुटबाल क्लब के बीच खेला जावेंगा। इसी प्रकार दूसरा मैच दोपहर 3 बजे ग्वालटोली व ईगल क्लब फुटबाल क्लब के बीच खेला जावेगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नपा कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा तथा डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त को दोपहर 1 बजे होने वाले प्रथम मैच में अतिथि के रूप में सेन्ट्रल सिंधी समाज अध्यक्ष जयराम पुर्सवानी, भागेश्वर मंदिर समिति अध्यक्ष गुरूमुखदास दादवानी, भागेश्वर मंदिर समिति व्यवस्थापक आनंदराम तलरेजा, शिवकुमार आहूजा, सकल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा, गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा, ब्राह्मण समाज बघाना के अध्यक्ष योगेश शर्मा तथा ब्राह्मण समाज नीमच सिटी के वरिष्ठ एडवोकेट सुरेशचन्द्र शर्मा एवं आदिच्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 6 अगस्त को दोपहर 3 बजे होने वाले दूसरे मैच में अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक परिषद् के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह परिहार, चतरसिंह गेहलोत, सुनील किलोरिया, केप्टन आर.सी. बोरीवाल, कमलेश नलवाया, धनसिंह, विरेन्द्रसिंह चौहान, दिनेश शर्मा, निर्भयसिंह, वली मोहम्मद, साबिर मंसूरी, राजू सक्सेना व भरत शर्मा उपस्थित रहेंगे।
नगरपालिका परिषद्, नीमच व जिला फुटबाल संघ, नीमच ने समस्त फुटबाल प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने व स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE