BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 11:27 am
KHABAR : गणपति नगर फिर बना तालाब- ना नाली बनाई, ना किया पानी निकासी का रास्ता, कलेक्टर व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां, रहवासियों में नपा के खिलाफ आक्रोश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रविवार सुबह से हो रही बारिश से वार्ड नं. 08 का गणपति नगर फिर से तालाब बन गयाजो सोमवार को भी खाली नहीं हुआ। निर्देश मिलने के बाद भी नपा अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। ना ही नाली बनाई, ना ही पानी निकासी का रास्ता बनाया और ना ही रहवासियों की नाव चलाने की मांग को माना। इस मार्ग का उपयोग और आना-जाना क्लासिक क्राउन, शगुन रेसीडेंसी, न्यू इन्दिरा नगर, त्रिमूर्ति नगर, सांईनाथ नगर आदि क्षेत्रों के रहवासियों  के द्वारा किया जाता है। धार्मिक बंधु मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, वहीं सुबह निकलने वाली प्रभात फेरी को भी रास्ता बदलना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना माता-पिता के सहयोग के वो रास्ता भी पार नहीं कर पा रहे हैं। बीते मंगलवार को रहवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष एवं नगरपालिका के सामने जनसेवा केन्द्र पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष चौपड़ा व गौरव चौपड़ा से मुलाकात  कर समस्या निदान हेतु ज्ञापन सौंपा था। मौके पर ही कलेक्टर व नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधीनस्थ अधिकारियों को समस्या निदान हेतु गंभीरता से काम करने के निर्देश दिये थे, लेकिन 7 दिन हो गये और आज तक नपा के जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई जूं तक नहीं रेंग रही है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि ने 6 से अधिक ट्रॉली चूरी डालने की बात कही। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ने  2 ट्रॉली से भी कम चूरी डलवाकर इतिश्री कर दी। चूरी के लिये रहवासी ओपी परमार को फोन लगाते हैं, लेकिन वो फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते हैं। हालात ये हो रहे है कि क्षेत्र में कीचड़ व्याप्त हो गया है, वहीं पानी की निकासी नहीं होने से रहवासियों को भारी परेशानियां उठाना पड़ रही है। बड़ांे के साथ-साथ इस क्षेत्र के मासूम बच्चे भी परेशान हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE