पिपलिया मंडी। पिपलियामंडी से मंदसौर पशुपतिनाथ, जावरा, नागदा, उज्जैन बाबा महाकाल के चरणों हमारी सारी मांगे रखेंगे और एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को देंगे। गौमाता को राष्ट्रमाता के पद पर विराजमान करवाए और बंद गौशाला जितनी है, उन सभी को चालू करवाएं, जिस क्षेत्र में गोचर भूमि अभी तक खाली नहीं की। उसे खाली करवाएं, ताकि गोवंश को सड़कों पर घुमने को मजबूर ना होना पड़े। अपनी खुद की गोचर भूमि मंे रहने और चरने के काम ली जा सके और जो गौभक्त गोरक्षा करते अपनी जान हथेली पर लेकर उनको भी सरकार से सहायता मिल सके और ऐसी अनेकों मांगे हम सभी गौभक्तों की ओर से है। हमारी यह यात्रा 221 किलीमीटर की रहेगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र से रहेंगे। 5 तारीख को दिल्ली में धर्म गौसंसद रखी गई थी, जिसमें गौसांसद चुने गये थे, जिसमें रतलाम ग्रामीण से गोपाल सिंह सिसोदिया, उज्जेन नागदा आलोट से विनोद पाटीदार को नियुत किकिया गया। वहीं नीमच-मंदसौर से हमेन्द्र सिंह राठौर को नियुक्त किए गया।