पिपलिया मंडी। शारदा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पिपलिया मंडी के बच्चों द्वारा आगामी रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में देश के जांबाज सैनिकों को जो हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं। स्कूल के बच्चों द्वारा रक्षा सूत्र (राखी ) सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए और बच्चे देश के प्रति देशभक्ति का जज्बा अपने दिलों में कायम रख सके। इस उद्देश्य को लेकर देश भक्ति का एक अनूठा आयोजन संस्था द्वारा रखा गया जिसमें बच्चों द्वारा बनाए गए रक्षा सूत्र एवं शुभकामना संदेश एकत्रित कर पूर्व सैनिक आरसी महावर साहब को दिए गए, ताकि वे सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक यह पहुंचा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे एवं स्टाफ उपस्थित रहे।