BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 6, 2024, 7:21 pm
NEWS : भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु, खरड़ेश्वर महादेव में सजाई 56 भोग की झांकी, महाप्रसाद का हुआ आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सावन मास में शिवालयों में जहां रूद्राभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है वहीं नगर के प्रमुख खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में श्रीनाथ जी का रूप धराकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान को छप्पन भोग धराया। छप्पन भोग की झांकी के दर्शन करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान महादेव के श्रीनाथ स्वरूप को 1 हजार 11 व्यंजनों का भोग धराया गया। शहर भर के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर ही बनाये गये व्यंजनों को भगवान के सम्मुख भोग के लिए रखा और बाद में यह श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस दौरान 100 किलो नुक्ती, 5 क्विंटल केले के साथ साबूदाने की खिचड़ी और हलवा महाप्रसाद  के रूप में वितरित किया गया।
भजन संध्या ने बांधा समां
सावन के तीसरे सोमवार को खरड़ेश्वर महादेव के परिसर में हुई भजन संध्या में भारी भीड़ उमड़ी। भजनों की गंगा ग्रुप द्वारा भव्य भजनों की संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन गायिका माही जोशी और खुशी जोशी ने अपने भजनों से श्रोताओं को सरोबार कर दिया। दोनों जोशी बहनों ने महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार, राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी सहित एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी तरह भजन गायक अभिनन्दन काबरा, सुमित हेड़ा, अभिषेक मून्दड़ा, राजेश सोमानी, अंकित लढ्‌ढा, माधव बाहेती, दीपिका चंद्रवंशी, कनकलता और अशोक जोशी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसी कड़ी में रविवार को खरड़ेश्वर महादेव में सहस्त्रधारा अभिषेक किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE