मनासा। बुधवार सुबह ग्राम भाटखेड़ी से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वैष्णो देवी के लिए पांचवी साइकिल यात्रा रवाना हुई। नगर भ्रमणकर साइकिल यात्रा परदा रोड स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई जहां पर सभी साइकल यात्रियों का नगर वासियों ने कुल माला पहनकर स्वागत सम्मान कर रवानगी दी।
यात्रा में शामिल हुए भेरू सेन ने बताया कि यह पांचवीं साइकिल यात्रा है। जिसमें इस वर्ष 7 यात्री शामिल हुए 20 दिन की साइकिल यात्रा में करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय कर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वैष्णो देवी पहुंचेंगे। जहां पर दर्शन कर क्षेत्र खुशहाली कामना के साथ वापस रवानगी लेंगे। यात्रा में भेरूलाल सेन, कमलेश किशोर कुशवाहा , अमृतराम कारपेंटर, गोपाल कुशवाह, मंगल राव, घनश्याम पाटीदार, लाला रावत शामिल हुए।