BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 4:31 pm
BIG NEWS : नीमच की बोहरा कॉलोनी और चोरी की ये वारदात, जब नहीं मिली खाकी को कोई सफलता तो लामबंद हुए महिला-पुरूष, फिर जैसे ही पहुंचे यहां तो...., एक के बाद एक गिनाई घटनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के स्कीम नंबर 36 बी स्थित बोहरा कॉलोनी में 3 और 4 अगस्त की मध्य रात्रि हुई 30 लाख रुपए से अधिक की चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज बोहरा समाजजन और कॉलोनी के निवासी महिला-पुरुष लामबंद होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां एसपी अंकित जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। रहवाससियों ने ज्ञापन के माध्यम से अज्ञात आरोपियों को पकड़ने की मांग की। 
बताते चले कि विगत दो वर्षों में बोहरा कॉलोनी में चोरी की पांच वारदातें घटित हुई है। चोर रहवासियों के घर से कीमती आभूषण व नकदी सहित मोटरसाइकिल चुराकर ले गए है। अज्ञात बदमाशों द्वारा बंद पड़े मकान के ताले तोड़े गए है। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा करने में नाकाम रही है। चोरी की इन वारदातों से भयभीत कॉलोनीवासियों ने‌ पुलिस अधीक्षक से मिलकर चोरी की तमाम घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की। समाज जनों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2023 और 24 में बोहरा कॉलोनी में फरहद हकीम, शब्बीर भाई मंदसौर वाला लियाकत हवेली वाला मुर्तुजा भाई बुरहानी बदरुद्दीन भाई मोर शाबीर भाई सादरी वाला और असगर भाई जावद वाला के घर पर चोरों ने धावा बोला है। 
चार दिन पूर्व मुस्तफा आबिद अली टीन वाला के घर हुई चोरी में 140000 रुपए नगद और 500 ग्राम सोना चांदी और दस्तावेज चोरी हो गए। बोहरा समाज के लोगों का कहना है कि पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रकरण तो पंजीबद्ध कर लिए लेकिन इस मामले में लिप्त अज्ञात आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। कुछ मामलों में फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी सामने आए। चोरी की इन वारदातों से समाजजन काफी भयभीत और आक्रोशित भी दिखाई दिए। 
ज्ञापन में कहा गया है कि उपचुरी की घटनाओं के कारण वर्तमान में बोहरा कॉलोनी में निवासरत लोगों के लिए निर्भीक होकर सुरक्षा भाव के साथ जीवन यापन करना दूभर हो गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि अपराधियों को शीघ्र पकड़ा जाए और पीड़ित लोगों को उनका चोरी गया माल और सामान वापस दिलवाया जाए। समाजजनों ने इस पूरे मामले में कैंट थाना जाकर थाना प्रभारी सौरभ शर्मा से भी मुलाकात की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE