BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2024, 5:19 pm
BIG NEWS : ग्राम आसपुरा का प्रकाश मीणा और रात का वक्त, जब अचानक घर में निकला इण्डियन स्प्रेक्टिकल कोबरा सांप तो मच गई अफरा-तफरी, फिर पहुंचे पेंटर कैलाश...., पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। समीपस्थ ग्राम आसपुरा के प्रकाश मीणा ने अपने मकान में रात्रि 10 बजे जहरीला सांप दिखाई दिया। उन्हें तत्काल चीताखेड़ा के पेंटर कैलाश चंद्र माली को फोन लगाया। सूचना मिलते ही स्नेकसेवर कैलाश माली सांप को रेस्क्यू ऑपरेशन करने निकल पड़े। मौके पर पहुंचकर अपनी जान की बाजी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप को जिंदा पकड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। 
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को समझाइश देते हुए बताया है कि यह बहुत ही जहरीला जानवर सांप इण्डियन स्प्रेक्टिकल कोबरा प्रजाती का सांप है इस प्रजाति के सांप में न्यूरोटोक्सिन नामक जहर पाया जाता है जो बहुत ही खतरनाक होता है। जिसे भी इस प्रजाति का सांप डंक मारता है तो उनकी जान को जान गंवानी पड़ सकती है। कहा कि किसी भी अंधविश्वासों में न पड़ते हुए किसी तांत्रिक के तंत्र मंत्र और झाड़-फूंक के एवं जड़ी बूटी यों के चक्कर में अपना समय व्यतीत करने के बजाए सीधे तौर पर जिला चिकित्सालय पहुंचे और उपचार करवाएं।  वर्तमान में बारिश के चलते सांपों के बिलों में पानी और मिट्टी भर जाने से उनके बिल बंद हो जाते हैं इसलिए सांप इधर-उधर दौड़ते रहते हैं। पेंटर कैलाश चंद्र माली ने बताया कि मनुष्य को सांपों से बचना व सांपों को इंसानों से बचाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है क्योंकि पर्यावरण का बेलेंस बनाने में सांपों का भी एक योगदान है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है कि सांपों को मारने के बजाए किसी भी नजदीक स्नेकसेवर मित्र को बुलाकर रेस्क्यू करवाएं। स्नेकसेवर पेंटर कैलाश चंद्र माली को फोन 9009502878 पर डायल कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE