नीमच। नीमच जिले की बेहतरीन कंप्यूटर संस्था श्री जगदीश चन्द्र रामचंद्र चौधरी इंस्टिट्यूट के द्वारा सभी विद्यार्थियों को एक अनुपम सौगात दी जा रही है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को अपने पैरों पर खड़े होने और अच्छी जॉब प्राप्त करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग कोर्सेज के नाम पर विद्यार्थियों को भारी फीस नहीं देनी पड़ेगी, अब केवल एक ही फीस में सात अलग-अलग कोर्सेज करने की सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी।
उक्त जानकारी देते हुए श्री जगदीश चन्द्र रामचंद्र चौधरी इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अजय चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में कंप्यूटर तकनीकी के क्षेत्र में अनिवार्य अंग हो गया है किसी भी विभाग या क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य हो गया है।
लेकिन विद्यार्थियों को यह भी मालूम नहीं होता है कि किस क्षेत्र में किस ज्ञान के साथ वे अपना करियर बना पाएंगे इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए चौधरी इंस्टीट्यूट द्वारा जिले के सभी विद्यार्थियों के लिए एक फीस में सात अलग अलग कोर्सेज करने की सुविधा दी जा रही है। अब विद्यार्थियों को साल भर के कोर्स के लिए केवल एक ही फीस देना होगी जिसमें उन्हें सात अलग-अलग तरह के कोर्सेज सीखाए जाएंगे जो पूरी तरह से व्यावसायिक पाठ्यक्रम है और जिससे रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। चौधरी ने आगे बताया कि विद्यार्थी चाहे तो 15 दिन की फ्री डेमो क्लासेस के लिए मातृश्री, एल 184 इंदिरा नगर स्थित इंस्टीट्यूट पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं साथ ही अधिक जानकारी के लिए 9425705260 नंबर पर व्हाट्सएप, मैसेज या कॉल कर कर संपर्क किया जा सकता है।