मनासा। ग्राम भारती कुकडेश्वर सहस्त्र मुखेश्वर शिक्षण समिति मनासा कि जिला स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक आज दिनांक 7-8-2024 को ग्राम भारती कार्यालय पर सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम जिला प्रमुख मंगलसिंह चन्द्रावत द्वारा मां सरस्वती प्रणवाक्षर ओम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत बैठक का शुभारंभ किया। बैठक के प्रथम सत्र में ,मंगलसिंह चन्द्रावत जिला प्रमुख द्वारा विद्यालय का आर्थिक प्रबंधन आर्थिक सुचिता,मासिक आय व्यय पत्रक, योजना से खाते का संचालन ,संस्कृति ज्ञान परीक्षा,शिशु नगरी उत्सव, क्रीड़ा प्रतियोगिता, विघालय, संकुल, जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न कराना, भैया बहिनो एवं आचार्य परिवार बीमा, चतुर्थ मासी लेखा बन्दी, छात्र संख्या आदि बिंदु पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
द्वितीय सत्र में - कैलाश धनगर (सहप्रान्त प्रमूख ग्राम भारती मालवा) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अतिथि परिचय बनवारी लाल मोड़ संकुल प्रमुख महागढ़ किया। स्वागत कार्यालय प्रमुख कमलेश पोरवाल व विनोद धनगर ने किया। सह प्रांत प्रमुख कैलाश धनगर ने कहा की मन के हारे हार है, मन के जीते जीत सदियों से चलती आ रही इस जगत की रीत ,विद्यालय स्तर से अखिल भारतीय स्तर तक खेलों के नियम की जानकारी भैया बहन एवं आचार्य परिवार को होना चाहिए। खेल मानक एवं निर्देशों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। 24 अगस्त को शिशु नगरी का कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय में हो, आदि बिंदु पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी हीरालाल रावत जिला प्रचार प्रमुख द्वारा दी गई।