BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 3:42 pm
BIG NEWS : सामने आया बिजली विभाग की गौर लापरवाही का एक और नमूना, बड़े हादसे के इंतजार में नीमच जिले का ये क्षेत्र, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के आला अफसर भले ही महिने में कितनी ही बार लोड़ सेटिंग तो कभी मेंटेनेंस के नाम से परमिट लेकर बिजली कटौती करते रहते हैं। परंतु अधिकारियों को कभी इस ओर ध्यान कतई नहीं गया, तो फिर मेंटेनेंस काहे का करते हैं। 
विभाग के आला अधिकारियों एवं ठेकेदार की सांठ-गांठ के चलते नवीन लाइन खड़ी करते समय एकदम घटिया निर्माण कार्य  किया जाता है इसी का एक नमूना रामनगर विद्युत ग्रिड से जुड़ी लाइन काडिया वाल टांसफार्मर (डिपी) कृषक गोपी पिता रतनलाल मेघवाल के खेत पर होकर जा रही 11000 के व्ही लाइन का  खंभा दो हिस्सों में टूटा हुआ है। इसी तरह विनोद पिता रतनलाल माली के खेत पर खड़ा विद्युत खंभा विगत छः महीने से हवा में झूल रहा है। किसानों के खेतों पर ट्यूवेलों व कुओं पर लगी विद्युत मोटरों के कनेक्शन हेतु खड़े किए कई विद्युत पोल कुछ ही दिनों बाद नमाज पढ़ने लगे हैं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है शायद विभाग ऐसी ही घटना के इंतजार में है। 
उल्लेखनीय है कि रामनगर विद्युत ग्रिड से कृषक गोपी पिता रतनलाल मेघवाल के खेत पर लगी काडिया वाले ट्रांसफार्मर हेतु जा रही 11000 के व्ही लाइन का खंभा विगत 7 से 8 महीने में ऊपर के भाग का हिस्सा टूटा हुआ है दो भागों में बंट गया है। इस तरह कई विद्युत पोल ठेकेदार द्वारा गौर लापरवाही तरीके से खड़ा किया गया जो कुछ ही महीनों बाद झूके हुए हैं और हर किसी की जान लेने को आतुर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE