नीमच। सेवाभारती कन्या छात्रावास की छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित राखियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ 7 अगस्त को किया गया। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम ममता खेड़े ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों में सेवा भारती अध्यक्ष ओम अग्रवाल, सेवा भारती विभाग सेवा प्रमुख नारायण राठौर, सेवा भारती के सचिव सुनील पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी सेवा भारती सदस्य संतोषी चौपड़ा, सेवा भारती उपाध्यक्ष अलका गोयल, प्रेम शंकर पटेल उपस्थिति में मां भारती पर माल्पर्यापण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संचालन सेवा भारती की छात्राओं ने किया। स्वागत भाषण रजिया अहमद ने दिया। राखी प्रशिक्षण की जानकारी शिवा मित्तल ने दी।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ममता खेडे ने कहा इन बालिकाओं को देखकर उन्हें भी उनका बचपन याद आता है बचपन एक बंद डिब्बे की तरह होता है जो किशोर अवस्था में आते-आते सारी शक्तियों का डिब्बा खुलता है। किंतु इस समय उन्हें नियंत्रित की आवश्यकता होती है मां के नियंत्रण रखने से असीम क्षमताओं को विकसित किया जा सकता है इसके लिए ध्यान मां की एकाग्रता परम आवश्यक है ध्यान की विभिन्न कलाएं क्रियाएं हैं जो ज्ञान को केंद्रित कर सकते हैं जैसे बुनाई, कढ़ाई ,सिलाई ,चित्रकला ,इन कार्यों को करते हुए हमारे एकाग्रता अवश्य बढ़ती है हम बचपन से ही कलाओं और कार्यों को भविष्य में आजीविका व उद्योग में भी उपयोग कर सकते हैं और अपना तथा देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं छात्रावास में आवासीय छात्राओं को यहां की महिला पालक समिति की सदस्यों द्वारा माता के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है संगीत कला एक ज्ञान का समन्वय बालिकाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
तीन दिवसीय हस्तकला प्रदर्शनी 7,8,9 अगस्त तक रहेगी कार्यक्रम में पालक समिति की सदस्य रेनू चोपड़ा, ज्योति पटेल ,जयश्री चौबे ,लक्ष्मी प्रेमाणी पुष्पा बच्चनी बड़ी संख्या में सेवा मंदिर सदस्य उपस्थित थी कार्यक्रम का आभार लक्ष्मी प्रेमाणी ने माना।