नीमच जिले के गांव केलूखेड़ा में संचालित आदर्श गौशाला की हालत बहुत दयनीय है। गौशाला में चारों तरफ कीचड़ फैला हुआ है। हालात इतने बदतरीन है कि कोई भी इंसान गौशाला में प्रवेश नहीं कर सकता। इस बात की शिकायत लेकर आज गौ सेवकों ने कलेक्टर दिनेश जैन से मुलाकात की। गौ सेवकों ने बताया कि हम लोग आपसी सहयोग से रोजाना किसी न किसी गौशाला में चारे की ट्राली पहुंचाते हैं।इसी क्रम में 7 अगस्त को जब हम केलुखेड़ा की आदर्श गौशाला गए तो वहां चार बछड़े मृत अवस्था में थे और एक गाय का पैर सड़ रहा था। जिसका वीडियो भी हमारे द्वारा बनाया गया। इस बारे में गौ सेवकों ने बताया कि हमने गौशाला की महिला अध्यक्ष से मोबाइल पर संपर्क कर स्थिति बतानी चाहिए तो उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं। गौशाला को संचालित करने वाले परमेश्वर से भी संपर्क करना चाहा तो मिलने से मना कर दिया। गौ सेवकों ने कलेक्टर दिनेश जैन को आवेदन देकर गौशाला को सुधारने के लिए सिरे से उचित कदम उठाने की मांग की है। इस दौरान नमो ग्रुप के अध्यक्ष रोशन वर्मा,गौ सेवक मोहित गोयल, नवीन वर्मा, रवि जैन जिलाध्यक्ष रवि ठडानी आदि मौजूद रहे।