मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरुवार को मनासा नगर में अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर भगवान इंद्रदेव को मनाने के लिए नगरवासियों द्वारा उज्जैयनी मनाई गई, जिसमें नगर के सभी व्यापारी दुकानदारों ने अपना-अपना व्यवसाय बद रखा और नगर से बाहर जाकर दाल बाटी लड्डू ओर चूरमा बनाकर भगवान इंद्रदेव खेड़ा देव को चढ़ाकर पूजन किया। उज्जैयनी को लेकर दो दिन पूर्व से ही नगर में सोसल मीडिया ओर अनाउंसमेंट कर नगरवासियों को सूचना दे दी गई थी। उज्जैयनी मानने को लेकर नगर पटेल मनासा, व्यापारी संघ, कपड़ा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ, होटल हलवाई संघ, सर्राफा व्यापारी संघ, सब्जी मंडी व्यापारी संघ एवं समस्त नगरवासियों का इस कार्य मे सहयोग रहा। निजी स्कूल, सब्जी मंडी, कृषि उपज मंडी पूरा बाजार बंद रहा।