BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 8, 2024, 8:24 pm
NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन को तिमाही में मिली सफलता, कीमतों और मांग में सुस्ती के चलते  जून तिमाही की लाभप्रदता हुई थी प्रभावित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। असामान्य रूप से कमजोर सीमेंट की कीमतों और मांग में सुस्ती के साथ-साथ जूट इंडस्ट्री में अभूतपूर्व मंदी ने बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड की जून तिमाही की लाभप्रदता को प्रभावित किया है। मॉनसून और अन्य कारकों के चलते सीमेंट की मांग में कमी, मुकुटबन यूनिट में क्षमता उपयोग में सुधार के कारण, मात्रा के हिसाब से कंपनी की बिक्री में सिर्फ 1 प्रतिशत से भी कम की कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही, इसके जूट डिवीजन को जून तिमाही में झटका लगा क्योंकि सरकार ने जूट बैग के ऑर्डर कम कर दिए और शॉपिंग बैग का निर्यात लॉजिस्टिक बाधाओं के कारण बाधित हो गया। जून तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड राजस्व 9 प्रतिशतः की कमी के साथ 2,207 करोड़ रुपये रहा, जबकि 275 करोड़ रुपये का एबिटिडा पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत कम था। तिमाही के दौरान मात्रा के हिसाब से सीमेंट की बिक्री 4.38 मिलियन टन  रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.41 मिलियन टन थी। इसका मतलब है कि क्षमता उपयोग 91 प्रतिशत है, जो रेटिंग एजेंसी आईसीआरए की अनुमानित पूरे साल की औसत क्षमता उपयोग 71 प्रतिशत से काफी आगे है। तिमाही के दौरान सीमेंट की बिक्री आम चुनावों और कंपनी के कुछ प्रमुख बाजारों में खराब मौसम की स्थिति से प्रभावित हुई। फिर भी, कंपनी ने अपने प्रीमियम उत्पादों की बिक्री बढ़ा दी, जिसकी हिस्सेदारी बिजनेस चौनल के माध्यम से कुल बिक्री का 59 प्रतिशत थी। जून तिमाही के दौरान 1.85 मिलियन टन प्रीमियम उत्पाद की बिक्री साल-दर-साल 2ः की बढ़ोतरी दर्शाती है। कंपनी के प्रमुख ब्रांड परफेक्ट प्लस की मात्रा के हिसाब से बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8 प्रतिशत बढ़ी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE