मनासा। हिंदू जागरण मंच मनासा खंड एवं नगर की कृषि उपज मंडी मन भावन बालाजी मंदिर में बैठक हुई। इसमें उपस्थित हिंदू जागरण मंच जिला सह संयोजक मंगल ग्वाला एवं जिला विधि प्रमुख शशिकांत शर्मा ने बताया कि आने वाले 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाना सुनिश्चित हुआ एवं तिरंगा वाहन रैली मनासा के प्रमुख मार्गाे से होते हुए कन्याशाला भवन पहुंचेगी। इसके पश्चात बौद्धिक एवं भारत माता की आरती के पश्चात समाप्त होगी। बैठक में उपस्थित हिंदू जागरण मंच खंड संयोजक दुष्यंत योगी सह संयोजक राजू धनगर, फकीरचंद धनगर, खंड विधि प्रमुख प्रहलाद शर्मा, मनासा नगर संयोजक रोहित ग्वाला, सह संयोजक प्रेम सागर सोलंकी, नगर कार्यकारणी सदस्य जितेंद्र जैन, केशव चिचानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।