BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 9, 2024, 12:19 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, चौथे चरण की गणना भी हुई पूरी, इस बार चढ़ावा राशि ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, निकले इतने करोड़, सोने व चांदी का तौल भी हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्रीसांवलिया सेठ के भंडार से निकली राशि की गुरुवार को चौथे राउंड में गिनती हुई। गुरुवार को 64 लाख 41 हजार रुपयों की काउंटिंग हुई है। चारों राउंड में 14 करोड़ 2 लाख 86 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। इसके अलावा ऑनलाइन, भेंट कक्ष के रुपयों को मिलाकर सांवरा सेठ को कुल 18 करोड़ 11 लाख 39 हजार 228 रुपए दान में चढ़ाए गए थे। गिनती अभी भी बाकी है। सांवरा सेठ को 577 ग्राम 915 मिलीग्राम सोने और 357 किलो 775 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी चढ़ाई गई थी।

गिनती अभी भी बाकी-
मंडफिया स्थित श्रीसांवलिया जी में गुरुवार देर शाम तक चौथे राउंड की गिनती हुई। 64 लाख 41 हजार रुपयों की गिनती हुई है। भंडार से निकली कुल 14 करोड़ 2 लाख 86 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। इसके अलावा ऑनलाइन और भेंट कक्ष से 4 करोड़ 8 लाख 53 हजार 228 रुपए मिले। यानी सांवरा सेठ को कुल 18 करोड़ 11 लाख 39 हजार 228 रुपए चढ़ाए गए थे। गिनती अभी भी बाकी है।

357 किलो चांदी मिली-
सांवरा सेठ के भंडार से 565 ग्राम सोना, 34 किलो 820 ग्राम चांदी मिली। जबकि भेंट कक्ष से 21 ग्राम 915 ग्राम सोना और 322 किलो 955 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी मिली है। 322 किलो में चांदी का भेंट स्वरूप झूला आया, जिसमें लकड़ी सहित तोला गया था, भी शामिल है। यानी कुल 577 ग्राम 915 मिलीग्राम सोना और 357 किलो 775 ग्राम 500 मिलीग्राम चांदी मिली है।

काउंटिंग के दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, शंभू सुथार, ममतेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम जरवाल, प्रशासनिक अधिकारी सेकंड नंदकिशोर टेलर सहित बैंक कर्मी और मंदिर मंडल के कर्मचारी शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE