सरवानियां महाराज। शहर में शिव भक्त सावन सोमवार को शाही सवारी लेकर श्रीकाल भैरव मुक्ति धाम पहुंचेंगे। 12 अगस्त सोमवार को प्राचीन शिव मन्दिर से दोपहर को महाकाल राजा की पालकी यात्रा निकलेगी जो शहर भम्रण कर श्री काल भैरव मुक्ति धाम स्थित श्री भोलानाथ स्टेच्यू परिसर पहुंचेगी जहां पर बाबा महाकाल की आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन महाकाल मित्र मण्डल के बेनर तले किया गया है। महाकाल मित्र मण्डल ने बाबा की पालकी यात्रा को लेकर शहरभर में भगवा ध्वज तथा होर्डिंग्स लगाए हैं तथा सभी धर्म प्रेमीजनों से शाही सवारी में आने का आग्रह किया है। शाही सवारी में बाबा पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देते हुए निकलेंगे। आयोजन में भोलानाथ की नयनाभिराम झांकियां सजाई जाएगी तथा अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएगी।