भगवानपुरा। नागपंचमी पर्व पूरे क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं ग्राम में धुलकोट रोड पर भिलट मंदिर में बाबा ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से 5 क्विंटल ककड़ी प्रसादी वितरित की गई, जिसे भिलट मंदिर में आने वाले सैंकड़ों भक्तों ने ग्रहण की। वहीं सुबह से पूजा - अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही जो दोपहर तक चली। वहीं मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शन लाभ लिया, जिसमें ग्रुप के सदस्य रोहित मालवीया, विजू मालवीया, यशवंत सेन, राहुल मालवीया, योगेश घोडके, गणेश मालवीया, आकाश मुजाल्दे, विक्की मालवीया, दुर्गेश मालवीया, कुलदीप मालवीया, पवन, नीतू, प्रदीप भुपेंद्र, रुपेश आदि सदस्य मौजूद थे।