नयागांव। शुक्रवार को नयागांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नागपंचमी के उपलक्ष्य में श्री खाकर देवजी के नयागांव स्थित मंदिर से श्रीदेवनारायण भगवान कि 11वां वर्ष में नगर भ्रमण पर जुलूस 10बजे प्रारम्भ हुआ जो शोभायात्रा मंदिर से मीणा मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, सर्विस रोड यादव मोहल्ला, गांधी चौक, सीसीआई चौराहे जावदरोड चौराहे धाकड़ मोहल्ला सांवरियाजी मंदिर सहित नगर के मुख्य मार्गाे से होते हुए पुनः श्रीदेवनारायण श्रीखाखलदेव मंदिर पर पहुंच शोभायात्रा का समापन हुआ।
भव्य जूलूस के आगे 51 ढोल ,चल रहे थे जिस पर श्रद्धालु जमकर नृत्य कर रहे थे वही डिजे एवं बैंड बाजो पर भी श्रद्धालु जमकर नृत्य कर रहे थे साथ बग्गी में विराजित श्रीदेवनारायण भगवान से। आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना कर रहे थे वही सांग करने वाले कलाकार हनुमानजी, शिव परिवार, रामलला, आदि आगे रासलीला, भोलेबाबा, रामलला बम शंकर की झांकिया ढोल बाजे डीजे के साथ लाव लस्कर के साथ नगर भ्रमण पर चल रहे थे।
जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वहीं पुलिस विभाग, प्रेमी हार्डवेयर सहित केले वितरण किये गये। इस अवसर पर नगर व आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जुलूस का आनंद उठाया। सभी धर्म प्रेमियों को इस अवसर का इंतजार रहता है। इसमें कौमी एकता की भी मिसाल दिखती हैं।