दूदरसी। छोटी सादड़ी तहसील का गांव खेड़ा केसूंदा में आज 9 अगस्त को भगवान श्री धनेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के साथ पूरे शिव-परिवार की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम संपन्न हो गया। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रतिदिन पांच जोड़ों द्वारा हवन पूजन कार्यक्रम हुआ तथा आज भगवान भोलेनाथ के परिवार की मूर्तियां स्थापित की गई। इसमें ग्राम वासियों द्वारा बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई और यथाशक्ति दान राशि की घोषणा की गई।
सर्व प्रथम किशनलाल आंजना ने 3500रुपया देकर भगवान की आरती करने में सपत्नीक हिस्सा लिया। इसी प्रकार 31000 रूपए नाथुलाल सुथार द्वारा प्रदान कर कलश स्थापना का पुण्य लाभ लिया वहीं 21000 रुपए दिए शांतिलाल सुथार ने और शिवलिंग स्थापना में धर्म लाभ लिया। इसी प्रकार 3500रुपया की सहायता की अशोक सुथार ने और पार्वती स्थापना में सहभागिता की ।7500 रुपया की राशि प्रदान की नानालाल सुथार ने और गणपति स्थापना में धर्म लाभ लिया।11000 की राशि देकर दिलवर आंजना ने नंदी की स्थापना की। वहीं 7500 रपया की राशि सुरेश सुथार द्वारा प्रदत्त की गई और ध्वजादंड की स्थापना में सहभागिता की। एवं 4500 रुपए की राशि भेंट की खेमराज सुधार ने और छोटी ध्वजा स्थापित की। वहीं भगवान का बाना पहनाने के लिए विनोद सुथार एवं 4100 रूपए देकर रामलाल आंजना ने त्रिशूल डमरू की स्थापना और 6500 रूपए की राशि प्रदान कर राजू आंजना ने भगवान भोलेनाथ को महाप्रसादी का भोग लगाकर पुण्य लाभ लिया।
ज़िक्र अनिवार्य है कि तीन दिवसीय इस शिवलिंग स्थापना में पूरे ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा।जिस समय भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग स्थापित हुई उस वक्त जोरदार आतिशबाजी के साथ ग्रामीण वासियों ने अपनी खुशी का इजहार किया एवं भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए जिससे आकाश गुंजायमान हो गया।अंत में शाम 5 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामवासियों ने प्रसादी ग्रहण की।