सनावद। शहर में नागपंचमी का पावन पर्व भक्ति भाव व हर्ष के साथ मनाया गया। नगर के प्राचीन अंजन टेकडी मंदिर, बस स्टैंड स्थित भिलट देव मंदिर, कोर्ट के पास, चौतन्य नाग मंदिर, खरगोन रोड, धोबी मोहल्ला स्थित नाग मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। प्रातः काल से ही मंदिरों में पूजन अर्चन हवन वह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पंडित सौरभ जोशी ने बताया कि बस स्टेण्ड स्थित नाग मंदिर मे बाबा को आकर्षक फूलों एवं विद्युत सजा के साथ सजाया, बाबा को छप्पन भोग लगाएं रात्रि को महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। इसी प्रकार लाल धर्मशाला स्थित नाग मंदिर में भी सुबह हवन पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान कर भंडारे का आयोजन हुआ। इससे बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।