नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नयागांव पुलिस चौकी के गांव सरवानिया मसानी पास गुरुवार शाम को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और नीचे दबने से ट्रैक्टर ड्राइवर पुष्कर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव बोरखेडी निवासी पुष्कर पिता जवाहरलाल भील उम्र 35 वर्ष नयागांव की ओर से रेती से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के चलते टर्न पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया है। ट्रैक्टर बेकाबू होते पर चालक में जान बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, नीचे दबने से पुष्कर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर तत्काल नायगांव पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राली के नीचे दबे युवक के शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां आज (शुक्रवार) सुबह परिजनों की मौजूदगी में युवक के शव कर पोस्टमॉर्टम किया गया।