मनासा। श्री राम द्वारा में चातुर्मास के अंतर्गत शिव महापुराण कथा में संत श्री चेतन राम जी महाराज ने एक प्रसंग में बताया कि किस प्रकार काम के प्रभाव से व्यक्ति अपनी सोचने और समझने की शक्ति को क्षीण कर बैठता है अगर व्यक्ति वही काम की शक्ति को परमात्मा के नाम में लगाए तो वह भक्ति प्राप्त करके परमात्मा की चरण शरण ग्रहण कर सकता है तथा कथा के अनेक प्रसंगों को श्रवण करवा कर तथा संत श्री ने राम भक्ति राष्ट्र भक्ति व्यक्ति के भीतर जागृत हो ऐसी सभी प्रार्थना की। 23अगस्त से रामद्वारा में श्री मद भागवत कथा का आयोजन रामद्वारा में चातुर्मास में विराजित युवा संत चेतन राम जिनके मुखारविंद से 23अगस्त से 29अगस्त तक रोजाना 12.30 से शाम 4.30 बजे तक श्रीमद भगवत कथा का संगीत में आयोजन होगा। उक्त जानकारी देते हुवे भागवत सेवा समिति में बताया की भागवत कथा की तैयारिया शुरू हो कर दी गई हे।