BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 10:55 am
NEWS : श्री काला जी बावजी देव स्थल पर नागपंचमी महोत्सव प्रकृति की सेवा के साथ श्रद्धा और  उल्लास के साथ मनाया, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट स्थित श्री कालभैरव (श्री काला जी बावजी) देव स्थल पर नागपंचमी महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और उल्हास पूर्वक मनाया गया। प्रकृति की सेवा के आह्वान के साथ पौधारोपण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आशीर्वाद लिया। नागपंचमी पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में अभिषेक किया व प्रशाद वितरण किया गया। इस मौके पर पूजनीय व औषधीय व फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।
यह जानकारी देते हुए पुजारी बाबूलाल जी जटिया सतखंडा ने बताया कि नागपंचमी महोत्सव हर वर्ष की भांति श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। पर्व पर पीपल, नीम, बरगद, आशापालव, माल श्री सहित विभिन्न फलदार व औषधिय पौधारोपण करके प्रकृति की सेवा का आव्हान भी किया गया। बोजुन्दा में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अति प्राचीन श्री काल भैरव ( श्री काला बावजी) मंदिर अति प्राचीन और चमत्कारिक देवस्थल है। यहां प्रत्येक शनिवार को बावजी की गादी लगती है। उल्लेखनीय है कि अति प्राचीन इस धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। नाग पंचमी पर्व पर श्री शेषाअवतार का अभिषेक व पूजा अर्चना के साथ ही प्रकृति की सेवा और जनकल्याण संबंधी आयोजन किए जाते हैं। 
मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, और दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है।  यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के आसपास ही नहीं, बल्कि राजस्थान सहित मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति पर धन्य होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE