मनासा। नगर में शुक्रवार को जिला सेन समाज द्वारा मनासा नगर में स्थित रूगनाथ मंदिर मे नाग पंचमी महोत्सव बड़े ही हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया।प्रात काल ठाकुर जी का अभिषेक कर महाआरती की गई उसके पश्चात दोपहर 1 बजे ठाकुर जी की भव्य शाही सवारी सेन समाज रूगनाथ मंदिर मनासा से नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर द्वारिकापुरी धर्मशाला में पहुंची जिसमे पुरुष सफेद पोशाक में एवं महिलाएं लाल रंग की साड़ी में चल रहे थे। आयोजन में जिले के प्रतिभाशाली छात्रो को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी समाज जन महिला पुरुष उपस्थित थे। सभी सेन बंधु मनासा जिला सेन समाज जिला युवा सेन समाज सभी तहसील सेन समाज सभी तहसील युवा सेन समाज समारोह में शामिल हुए, जिसमे जिला अध्यक्ष दीपक गेहलोद तहसील अध्यक्ष हिम्मत परमार नगर मनासा अध्यक्ष जगदीश बोराना नगर युवा अध्यक्ष राहुल सोलंकी केश शिल्पी अध्यक्ष सुनील डाबी, मांगीलाल सेन, सूरजमल सेन, गोपाल बोराना, दहरथ वन भैरव, रामनिवास खींची गोपाल गेहलोद, रितेश बोराना, पंगज बोराना, अश्विन गेहलोद एवं नगर महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति सेन आदी उपस्थित रहे।