रतलाम। श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर पर 11 अगस्त को सवा लाख हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। पाठ सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक लगातार होगा।
श्री मेहंदीकुई बालाजी जन्म कल्याण न्यास एवं नवयुवक मंडल के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को मंदिर परिसर में सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ होंगे। कोई भी भक्त इस सामूहिक पाठ में शामिल हो सकता है। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पाठ करने वाले भक्तों को नंबरिंग वाले कार्ड दिए जाएंगे। जो भक्त जितनी बार पाठ करेगा वह उस पर लिख देगा।
न्यास अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, उपाध्यक्ष संजय दलाल, सह सचिव पुनीत भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, संरक्षक शैलेंद्र डागा सहित दीपक जोशी, दीपक पटेल, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, गोपाल गढ़वाल, जयपालसिंह चौहान, नरेंद्र देवड़ा, गोपाल मारोठिया, मुकेश शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, विजय शर्मा, बीके माहेश्वरी एवं मंगलसिंह सिसौदिया, विधि सलाहकार प्रकाश मजावदिया आदि ने शहर के धर्मप्रेमी जनता से उपस्थित रहकर श्री हनुमान चालीसा पाठ का लाभ लेने का आव्हान किया है।
गत वर्ष भी हुआ आयोजन
गत वर्ष भी गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव के तहत 11 हजार हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य रखा था। भक्तों ने एक साथ 45 हजार सामूहिक पाठ किया था। फिर से जयंती महोत्सव पर सामूहिक पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस बार जो लक्ष्य रखा है उससे ज्यादा की उम्मीद है।