दूदरसी। छोटी सादड़ी पंचायत समिति का गांव खेड़ा केसूंदा में 9 अगस्त को भगवान धनेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग स्थापना का कार्यक्रम में पूरे शिव-परिवार की प्रतिमा स्थापित की गई थी उसमें मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना एवं ध्वजादंड स्थापना करने का सुअवसर प्राप्त हुआ गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति नाथुलाल विश्वकर्मा और उनके सुपुत्र सुरेश चंद्र विश्वकर्मा व उनके परिवार को। कलश स्थापना हेतु बोली लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ था उसमें विश्वकर्मा परिवार के सुरेश चंद्र ने सबसे अधिक बोली लगाई और 31000 हजार रुपए की बोली लगाकर इस नेक और पुण्य कार्य करने का सुअवसर प्राप्त किया।जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। कहते हैं कि नेक और पुण्य कार्य करने वालों को भगवान हमेशा अच्छा फल प्रदान करता है और यहलोक तो क्या परलोक भी सुधर जाता है।