BREAKING NEWS
मंदसौर नगर पालिका में मटका फोड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सामलती कुएं की भूमि पर कब्जे का आरोप,.. <<     BIG NEWS : एमपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का.. <<     KHABAR : सड़क निर्माण से प्रभावित 65 परिवारों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रकाश नागदा और पटेल बाबूलाल नागदा की पहल.. <<     KHABAR : राज्यपाल के आदेश की अनदेखी, आदिवासी.. <<     BIG NEWS : 17 साल के पंचायत रिकॉर्ड गायब! जनसुनवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई.. <<     BIG NEWS : नीमच में बलराम योजना पर बड़ा बवाल, हाथ में.. <<     KHABAR : ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में बारिश की आस में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य वाहन.. <<     देवास में श्रद्धा के साथ मनाया गया डॉ. श्यामा.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस,.. <<     KHABAR : सांदीपनि स्कूलों में अब इलेक्ट्रिक किचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मासूम अली असग़र (अ.स.) की शहादत का दर्द सुन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 10, 2024, 12:38 pm
KHABAR : दिगम्बर जैन समाज में चातुर्मास प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित, सुप्रभ सागर महाराज ने कहा- सच्चा सुख त्याग करने में होता है प्राप्त करने में नहीं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जो सुख फकीरी में होता है वह सुख अमीरी में नहीं होता है। जो मिला उसी में आनंद से जीवन जीने वाला सदैव सुखी रहता है। हम  दूसरों के जैसे बनने का प्रयास करते हैं इसलिए दुःखी होते हैं। यदि हम जैसे हैं उसी में संतुष्ट रहे तो जीवन के सच्चे आनंद को प्राप्त कर सकते हैं। सच्चा सुख त्याग करने में होता है प्राप्त करने में नहीं।
यह बात सुप्रभ सागर जी महाराज साहब ने कही।वे पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज नीमच द्वारा दिगम्बर जैन मंदिर‌ में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि जिनवाणी पुण्य कर्मों से ही मिलती है।
मुनि वैराग्य सागर जी महाराज ने कहा कि मन को एकाग्र करना ध्यान होता है। विचार ज्यादा होंगे तो मन चंचल हो जाएगा। विचार नियंत्रित होंगे तो मन पवित्र रहेगा। अज्ञानता होती है तभी शरीर की भूख बढ़ती है। मन को नियंत्रण में कर मन का ध्यान सच्चाई सत्य स्वाध्याय की तरफ मोड़ना चाहिए तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। विश्व के कई अरबपति लोगों ने अपना ध्यान व्यापार पर लगाया लेकिन उन्होंने शादी नहीं कि एसे  हमारे सामने अनेक उदाहरण है। आत्मा को स्थिर भाव में रखकर नवकार मंत्र का जाप करें तो जीवन में आत्मा का कल्याण हो सकता है।
मोह माया का त्याग करेंगे तो हम जीवन में आनंद के साथ जीवन जी सकते हैं। हमें पुण्य परमार्थ भलाई के कार्यों को ही देखना चाहिए लेकिन लोग लड़ाई झगड़ा बुराई की तरफ अधिक ध्यान रखते हैं इसीलिए वह दुःखी होते हैं। परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती 108 शांति सागर जी महामुनि राज के  पदारोहण के शताब्दी वर्ष मे परम पूज्य मुनि 108 श्री वैराग्य सागर जी महाराज एवं परम पूज्य मुनि 108 श्री सुप्रभ सागर जी महाराज जी का पावन सानिध्य मिला। उक्त जानकारी दिगम्बर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विजय विनायका  जैन ब्रोकर्स, मिडिया प्रभारी अमन विनायका  ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE