नीमच। शहर में तैयबी स्कूल के पास स्थित सैफी क्लिनिक में आज एक विशेष ऑर्थाे कैंप का आयोजन किया गया। इस निशुल्क हड्डी रोग चिकित्सा परामर्श शिविर में सर्व समाज के करीब 150 से अधिक मरीजों ने परामर्श लाभ लिया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टर आमिर जोहर जो की फ्रैक्चर एवं जोड़ प्रत्यारोपण स्पेशलिस्ट है और वे अरबिंदो मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भी है, उनके द्वारा मरीजों की जांच की गई।
सैफी क्लिनिक के हातिम ने बताया कि शिविर में खास तौर पर बीएमडी चेकअप पूरी तरह निशुल्क किया गया। यह मशीन हड्डियों की मजबूती की जांच करती है। इस बीएमडी जांच का शुल्क अन्य जगहों पर 2500 रुपए से अधिक है। डॉक्टर आमिर जौहर के अनुसार हड्डी की मजबूती के लिए शिविर में खास सलाह दी गई। हड्डी रोग और जोड़ों से जुड़े तमाम तरह के मरीजों को जांच कर आवश्यकता अनुसार दवाई भी उपलब्ध कराई गई है। कमर दर्द और घुटना दर्द के मरीजों को एक्सरसाइ चार्ट उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि आम आदमी व्यायाम और सक्रियता से अपने आप को चुस्त दुरुस्त बनाए रखें। ताकि दवाई पर निर्भरता कम हो। उन्होंने खानपान और जीवन शैली पर विशेष तवज्जो देने की बात भी कही। बताते चलें कि नीमच में सैफी क्लीनिक द्वारा समय-समय पर विभिन्न चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है,और इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।