देवास। नेवरी पवित्र शावन माह में निकालने वाली मालवांचल की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा के नगर प्रवेश पर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह जगह फलहारी, दुघ, केले, कावड़ यात्रीयो को वितरित किया बोल बम कावड़ यात्रा संयोजक गिरधर गुप्ता ने बताया कि बोल बम कावड़ का यह 28 व वर्ष है इस वर्ष कावड़ यात्रीयो की संख्या 1400 बताईं व बताया गया की ईस वर्ष कावड़ घाराजी से नर्मदा जी का जल भर कर दिनांक 6/8/2024 को जल भर कर महाआरती कर उज्जैन के लिए निकाली गई जो कि 13/8/2024 को उज्जैन बाबा महाकाल को जल चढ़ाएंगे ईसी के चलते आज शुक्रवार को बोल बम कावड़ यात्रा के नगर प्रवेश पर नेवरी क्षेत्र के लोगों ने कावड़ यात्रीयो का स्वागतम किया व नेवरी बरोठाफाटा पर वियपारी संगठन के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर व फलहारी बांट कर स्वागत किया।